फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी दिखाएंगे अपने खेल का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर जल्द ही हॉकी के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महिला एवं पुरुष खिलाड़ी खेल के जरिये दर्शकों को अपना जलवा दिखाएंगे। साथ ही जूनियर खिलाड़ियों को हॉकी की बारीकियां सीखने को मिलेगी। दिसंबर व जनवरी में स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिताएं होगी।
विज्ञापन

हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की भूमि झांसी ने कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दिए हैं। वर्ष 2016 में एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार होने के बाद से हॉकी की गतिविधियों में तेजी आई है। इनमें महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताएं हो चुकी है। एक बार फिर 22 दिसंबर से लगातार दर्शकों को नेशनल स्तर की हॉकी प्रतियोगिताएं देखने को मिलेगी। 22 दिसंबर से सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसमें इंडियन रेलवे, दिल्ली नार्दन रेलवे, एमपी हॉकी अकादमी, भिलाई स्टील प्लांट, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ, तमिलनाडु हॉकी अकादमी, भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल सहित कई टीमें प्रतिभाग करेगी। जनवरी में खेल विभाग सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता कराने की योजना बना रहा है। इसके अलावा जनवरी में विनोद खंडकर पुरुष सीनियर ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट का भी आयोजन होगा। इसमें भी देश की 16 टीमें प्रतिभाग करेगी। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर और जिला हॉकी संघ के सचिव सुबोध खंडकर के अनुसार प्रतियोगिताओं के जरिये स्थानीय खिलाड़ियों को अपने खेल में विकास के लिए काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें