फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर युवक से बात करने के बाद किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
फांसी - फोटो : ?????
विज्ञापन
झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने युवक से मोबाइल पर बात करने के बाद फांसी लगा ली। पुत्री को फांसी पर लटका देख परिजन घबरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा। पुलिस ने मोबाइल को भी कब्जे में लेकर कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना नवाबाद क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। उनकी नाबालिग बेटी घर पर थी। दोपहर करीब 2 बजे परिजन घर पहुंचे। अंदर कमरे मेें पुत्री को फांसी पर लटका देख घबरा गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। नाबालिग के पास से मिले मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि फांसी लगाने से पहले एक युवक से बात की। इसके बाद वह फांसी पर झूल गई। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेने के साथ ही कॉल डिटेल भी खंगालना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें