फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शिक्षकों को अब पांच लाख तक का कैशलेस उपचार

Mon, 27 Jul 2026 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ अनुबंध कार्यक्रम का आयोजन रविवार को कलक्ट्रेट नवीन सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया और 28 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड बांटे गए। इस कार्ड से शिक्षक व उनके आश्रित सरकारी व निजी अस्पतालों में पांच लाख तक का कैशलेस उपचार करा सकेंगे।
विज्ञापन

जनपद में कुल 10,365 प्राध्यापकों एवं उनके आश्रितों को इस योजना का लाभ मिलेगा। पहले चरण में 28 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित किए गए हैं, जबकि शेष कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है। योजना के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के नियमित तथा स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत शिक्षकों, राज्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी।
योजना का संचालन ''स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज'' (साचिस) के माध्यम से किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त व कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। लाभार्थियों को स्टेट हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे, इसके माध्यम से सरकारी और आयुष्मान भारत से संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना किसी अग्रिम भुगतान के भर्ती और उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक रवि शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सुविधा के माध्यम से राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों और स्ववित्तपोषित प्रबंधन के अंतर्गत संचालित सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों को शामिल किया गया है।
सदस्य विधान परिषद डॉ. बाबूलाल तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक की भूमिका पढ़ाने के साथ ही विद्यार्थी को दिशा देने, उसकी छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसे सही मार्ग पर आगे बढ़ाने की है। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी, उच्च शिक्षा अधिकारी सुशील बाबू, महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या व नोडल अधिकारी डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें