फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसीः शादी से एक दिन पहले अध्यापक ने लगाई फांसी, मातम में बदली खुशियां

Sat, 05 Dec 2020 04:52 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
मृतक विकास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सात बजे नवाबाद थाने के अंतर्गत आंतिया तालाब क्षेत्र में रहने वाले एक शिक्षक ने अपनी शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। तय नहीं हो पाया कि किन कारणों से शिक्षक ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन


रमेश चंद्र लिखधारी के पुत्र अमित (36) गुरसराय स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। अमित की शादी महोबा में तय हुई थी। रविवार को शादी होनी थी। इसके लिए आंतिया तालाब स्थित एक विवाह घर को बुक किया था। शादी के लिए घर में मेहमान आ गए थे। खुशी-खुशी तैयारियां चल रही थीं। लड़की पक्ष को रविवार सुबह झांसी आना था। शनिवार सुबह घर के लोग तैयारियों में जुटे हुए थे। मेहमान व परिवार के लोग नीचे कमरों में थे। 

इसी बीच अमित ने घर के ऊपर वाले कमरे में जाकर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर फांसी लगा ली।  कुछ देर बाद परिजन ऊपर कमरे में पहुंचे। वहां अमित को फांसी पर लटका देख कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों व रिश्तेदारों ने अमित को फंदे से उतारा और जिला  अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक के फांसी लगाने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। अभी तक घटना का कारण सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक - नवाबाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें