फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किसानों को सिखाए प्राकृतिक खेती के गुण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। अमरोख कृषि फार्म में दो दिवसीय कृषि ज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के गुण बताते हुए इसे अपनाने पर जोर दिया। मेले में करीब 600 किसान शामिल हुए।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार ने किसानों को फसलों की बीमारियों व उससे बचाव के उपाय बताते हुए विभिन्न जानकारी दी गई। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत राजपूत की ओर से पशुओं को बीमारियों से बचाने एवं उनके पोषण प्रबंधन की जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा डॉ. विपिन दुबे ने फसलों को कीट व्याधि से बचाने के जैविक उपचार बताए। इससे रासायनों का प्रयोग भी कम होगा और मृदा और मानव दोनों स्वस्थ्य होंगे।उप कृषि निदेशक शोध वीके सचान ने किसानों को गेहूं की प्राकृतिक खेती का प्रैक्टिकल कर दिखाया। विजेता किसानों को जीवामृत एवं संजीवनी खाद छिड़कने के लिए स्प्रे मशीन दी गई। मौके पर विश्वनाथ सिंह, हरिश्चंद्र, लाखन सिंह, नारायण दास, भगत सिंह, ईश्वर दयाल, प्रिंस कुशवाहा, अरवाज खान, महेंद्र सिंह, हरनारायन आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें