झांसी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को निजी बस स्टैंड पर आरटीओ ने संगोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यक्रम किया। इसमें बस, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, टैक्सी व ट्रकों के करीब 78 चालक-परिचालकों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण पांडेय ने कहा कि ई-रिक्शा, टैक्सी चालक यात्रियों के साथ सम्मानजनक व सौम्य व्यवहार करें। निर्धारित स्थान पर ही वाहन रोकें अथवा पार्क करें। एआरटीओ प्रशासन डॉ. सुजीत सिंह ने कहा कि नशे में वाहन नहीं चलाएं। इससे न सिर्फ स्वयं की जान खतरे में रहती है बल्कि अनहोनी भी नहीं होती। इस दौरान यातायात निरीक्षक उमाकांत ओझा, बस यूनियन के अनूप यादव, मो. जावेद, राजीव अग्रवाल, रवि यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो