फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पार्षद और सभासदों के मनोनयन के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कोर कमेटी से लिए नाम, मार्च में घोषणा संभव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। भाजपा ने मनोनीत पार्षद/सभासद बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को प्रदेश महामंत्री ने जिला और महानगर की कोर कमेटी के साथ बैठक कर नाम मांगे। पद के सापेक्ष दोगुने नाम कमेटी के सदस्यों ने सौंपे हैं। अब भाजपा नेतृत्व को ये सूची सौंपी जाएगी। मार्च में इन पदों पर घोषणा संभव है।

नगर निगम में मनोनीत पार्षद के 10 पद हैं। प्रत्येक नगर पालिका में पांच-पांच तो नगर पंचायतों में तीन-तीन मनोनीत सभासद के पद हैं। इस बार पार्टी ने तय किया है कि पूर्व में कोई न कोई दायित्व संभाल चुके कार्यकर्ताओं को ही मनोनीत पार्षद/सभासद की जिम्मेदारी दी जाएगी। सोमवार को प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने सर्किट हाउस में पार्टी की कोर कमेटी के साथ बैठक की। इसमें विधायक, एमएलसी के अलावा महानगर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष भी शामिल रहे।
विज्ञापन




बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से मनोनीत पार्षद/सभासद के लिए नाम पूछे गए। हर निकाय में तय पदों के सामने दोगुने नाम की सूची तैयार की गई है। बैठक में मेयर बिहारी लाल आर्य, सदर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रमा निरंजन, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, पूर्व अध्यक्ष मुकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन साल का ही मिल पाएगा कार्यकाल

निकाय चुनाव 2023 में हुए थे। ऐसे में दो साल बीत चुके हैं। अब जिनका भी पार्षद अथवा सभासद पद पर मनोनयन होगा, उन्हें तीन साल का ही कार्यकाल मिल पाएगा।



पहले भेजी गई सूची पर हो गया था विवाद



सूत्रों ने बताया कि चार-पांच महीने पहले जिलास्तर से कोर कमेटी ने पार्षद/सभासद के मनोनयन के लिए नामों की सूची प्रदेश संगठन को भेजी थी। तब उसमें कुछ नाम ऐसे भी थे, जो पहले किसी पद पर तैनात नहीं रहे हैं। ऐसे में पार्टी ने प्रदेश महामंत्री को भेजकर नाम मंगवाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें