फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में निकालिये पांच सौ के नए नोट

Sun, 01 Jan 2017 01:03 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
नए साल में निकालिये पांच सौ के नए नोट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अब आप नए साल में एटीएम से पांच सौ के नए नोट भी निकाल सकते हैं। सोमवार से यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। बैंकोें में अब नई करेंसी पर्याप्त है। ज्यादातर एटीएम नई करेंसी के मुताबिक फिट हो गए हैं। रविवार से आप एटीएम के जरिए साढ़े चार हजार रुपये तक निकाल सकेंगे।
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद एटीएम नहीं चल पा रहे थे। बैंकों में कैश की किल्लत और एटीएम से नए नोटों के मुताबिक सेट न होने के कारण रुपये नहीं निकल पा रहे थे। कुछ एटीएम नए नोटों के मुताबिक सेट हुए तो उनमें सिर्फ दो हजार के नोट ही निकले। अभी तक रिजर्व बैंक ने एटीएम से रुपये निकालने की सीमा 2,500 ही रखी थी। शुक्रवार को यह सीमा बढ़ाकर 4,500 कर दी है। शनिवार को ज्यादातर एटीएम चालू रहे और उनमें करेंसी उपलब्ध रही।
बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक एमपी सिंह ने बताया कि अब पांच सौ के नए नोट आ गए हैं। सोमवार से एटीएम में उपलब्ध हो जाएंगे। शहर में बैंक ऑफ इंडिया के आठ एटीएम हैं। इसमें सात एटीएम नए नोटों के मुताबिक सेट हो चुके हैं। जबकि मानिक चौक शाखा के एटीएम से सिर्फ सौ के नोट ही निकलेंगे। इसी तरह अन्य बैंकों के एटीएम से भी पांच सौ और दो हजार के नोटों की निकासी हो सकेगी।
विज्ञापन


नई करेंसी के मुताबिक एटीएम सेट
ज्यादातर एटीएम चालू हो गए हैं। लेकिन अभी दो हजार के नोट ही निकल रहे हैं। कुछ में सौ के नोट भी निकल रहे हैं। एसबीआई मुख्य शाखा के प्रबंधक गिरीश अग्रवाल ने बताया कि बैंक के 32 एटीएम में रोज पर्याप्त कैश भरा जा रहा है। इलाहाबाद बैंक के दो, पीएनबी के 25 के अलावा देना बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक के सभी एटीएम चालू हैं। शाम चार बजे इलाइट चौराहा के पास स्थित पीएनबी के एटीएम से दो हजार के नोट, जबकि देना बैंक के  एटीएम से सौ के नोट निकल रहे थे। अब एटीएम से लाइन भी लगभग छंट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें