फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की होगी टीएसी जांच

विज्ञापन
tac investigation for super speciality block
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के भवन और उपकरणों की टीएसी जांच होगी। कमिश्नर ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। ब्लॉक में कई जगहों पर दरार आने पर प्राचार्य ने शासन को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले महीने किया था। ब्लॉक शुरू होने के बाद जब हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही थी, तब जेई ने बिल्डिंग में भूतल से पांचवीं मंजिल तक दरार देखी। इसकी जानकारी कॉलेज प्राचार्य को दी गई। प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक ने शासन को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय कमेटी से जांच कराने की मांग की। अब मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने टीएसी जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। समिति में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, मंडलीय प्राविधिक परीक्षक टीएसी ग्राम विकास, यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिशासी अभियंता हैं। यह समिति भवन के निर्माण कार्यों और उपकरणों की गुणवत्ता की जांच करेगी।
तीन मंजिल में भी आई दरार
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में तीन मंजिल में भी दरार आ गई है। तृतीय तल पर बने ऑपरेशन थिएटर की दीवार चटक गई हैं। इसके अलावा लिफ्ट में बैकअप की समस्या है। बिजली जाने पर कुछ ही पल में लाइट बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें