फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ फूंक के बहाने बच्ची से छेड़छाड़

विज्ञापन
molistation
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली इलाके में एक व्यक्ति ने झाड़ फूंक के बहाने पांच साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली के उन्नाव गेट निवासी विजय कुशवाहा पंचवटी इलाके में झाड़ फूंक का काम करता है। इलाके मेें रहने वाली एक पांच वर्षीय बच्ची बीमार चल रही है। कुछ दिनों से विजय झाड़फूंक कर रहा इलाज कर रहा था। शुक्रवार को अकेले बच्ची विजय के पास पहुंची। जहां घर मेें अकेला पाकर उसने बच्ची को बुरी नियत से पकड़कर छेड़खानी कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। भागने का प्रयास करते समय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। जिसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें