फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी अयप्पा के लगे जयकारे

विज्ञापन
सीपरी पहाड़ी स्थित स्वामी अयप्पा मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर दक्षिण भारतीयों के स्वामी अ?
विज्ञापन
झांसी। मकर संक्रांति के पर्व पर दक्षिण भारतीयों के स्वामी अयप्पा मंदिर को भक्तों ने फूलों व दीपों से सजाया। हवन, अभिषेक के बाद प्रसाद वितरण हुआ। भजन कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने स्वामी अयप्पा के जयकारे लगाए और त्योहार क ो उत्साह से मनाया।
विज्ञापन

सीपरी पहाड़ी स्थित स्वामी अयप्पा मंदिर में पूजा के शुभारंभ में गणपति हवन हुआ। इसके बाद, तिल के तेल, दूध, शहद, पानी व घी से स्वामी अयप्पा का अभिषेक किया गया। श्रृंगार के बाद दोपहर में भंडारा हुआ, जिसमें सभी समाजों के श्रद्धालुओं ने दक्षिण भारत के व्यंजन प्रसाद के रूप में ग्रहण किए। शाम को भक्तों ने मंदिर को दीपों से सजाया और भजन कार्यक्रम कर गणेश जी, दुर्गा जी, नागराज, नागरानी आदि की विधिवत पूजा व आरती की। इस मौके पर सचिव केवी कृष्ण कुमार, अध्यक्ष एपी राज शेखरन, हरीहरण, रमेश चंद्र नायर, शिव दास नायर व देवी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें