मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में बीएएमएस छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रतन के तीन विषयों में बैक आई था। बैक पेपर देने वह झांसी आया था। हॉस्टल में रतन अकेले रहता था। शुक्रवार दोपहर को वह काफी देर तक नजर नहीं आया।
रक्सा स्थित डा.कृष्ण गोपाल द्विवेदी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में बीएएमएस छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तीन विषयों में बैक आई थे। एक सप्ताह पहले वह परीक्षा देने यहां आया था। शुक्रवार रात उसकी तबियत अचानक खराब हो गई थी। सहपाठी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बहराइच निवासी रतन श्रीवास्तव (30) पुत्र विनोद श्रीवास्तव सारमऊ स्थित डॉ. कृष्ण गोपाल द्विवेदी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस के तीसरे वर्ष का छात्र था। उसके पिता विनोद श्रीवास्तव बहराइच में सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता हैं।
परिजनों का कहना है कि रतन के तीन विषयों में बैक आई था। बैक पेपर देने वह झांसी आया था। हॉस्टल में रतन अकेले रहता था। शुक्रवार दोपहर को वह काफी देर तक नजर नहीं आया। जब उसके जूनियर कमरे में गए तब रतन औंधे मुंह बिस्तर पर पड़ा था। उसने खून की उल्टी की हुई थी। यह देखकर उसके साथी घबरा उठे। तुरंत उसे लेकर वह लोग
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्तों ने इसकी सूचना तुरंत रतन के परिजनों को दी। यह बात सुनकर परिवार के लोग बदहवास हो उठे। देर-रात पिता विनोद समेत कई परिजन झांसी पहुंच गए। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन उसकी मौत की वजह नहीं बता सके। रतन की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। रक्सा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के मुताबिक, छात्र की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।