फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सुरेंद्र आईटी विभाग के संयोजक, सौरभ मिश्रा बने सोशल मीडिया सह संयोजक

विज्ञापन
सौरभ मिश्रा, बीजेपी
विज्ञापन
झांसी। भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया और आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक और सह संयोजकों का एलान कर दिया गया। इन दोनों विभागों की क्षेत्रीय टीम में दो कार्यकर्ताओं को जगह देकर फिर झांसी को फिर तवज्जो मिली है।
विज्ञापन

भाजपा ने बीते तीन सितंबर को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय टीम का एलान किया था। तब झांसी से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, मंत्री समेत सात पदों पर झांसी के कार्यकर्ताओं को जगह दी गई थी। तब कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी विभाग से जुड़े पदों पर नामों का एलान नहीं किया था। ऐसे में कार्यकर्ता इन विभागों की सूची जारी होने का इंतजार कर रहे थे। अब डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों के सोशल मीडिया और आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा कर दी गई। इसमें झांसी के सुरेंद्र विश्वकर्मा को आईटी विभाग का संयोजक बनाया गया है। वहीं, सौरभ मिश्रा को सोशल मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें