फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो करोड़ से होगा सुम्मेरा तालाब का सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर का हृदय स्थल सुम्मेरा तालाब व सीतापाठ का जल्द सुंदरीकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी के प्रयास से इस प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल गई है। अमृत योजना के अंतर्गत जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़ का बजट भी जारी कर दिया है।
जिलाधिकारी ने तालाब के सुंदरीकरण की रूपरेखा तैयार करने के लिए निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बोट क्लब में सुविधाएं बढ़ाने व आधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित किया जाएगा। सुबह-शाम मधुर संगीत बजेगा। तालाब पर वाईफाई लगाया जाएगा। सुरक्षा व निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब पर निर्माण में बाउंड्री, फेंसिंग, पाथवे, पेवर ब्रिक्स, कर्ब स्टोन, घास, बेंच निर्माण, महिला व पुरुष शौचालय, तालाब गहरीकरण व सफाई, स्टील रेलिंग और लाइट आदि का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 1.80 करोड़ व 20 लाख रुपये से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि कंपनी बाग के सामने सुंदरीकरण व कंपनी बाग के अंदर वॉकिंग ट्रैक को सिंथेटिक ट्रैक में बदलने का कार्य चल रहा है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें