फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप : श्रेष्ठ पांच विद्यालय होंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। ग्रीष्मावकाश में जनपद में 564 कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसका सर्वश्रेष्ठ आयोजन करने पर जनपद के पांच विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


परिषदीय उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के बच्चाें के समग्र विकास के लिए 21 मई से समय कैंप शुरू हो चुके हैं। 15 जून तक तीन सप्ताह का ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित होना है। बीएसए विपुल शिव सागर का कहना है कि समर कैंप का उद्देश्य शिक्षक-विद्यार्थी आत्मीय संबंध और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना, बच्चों में सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित करना, खेलकूद, कला, विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिये बच्चों का समग्र है। रोजाना समर कैंप की अवधि तीन घंटे रहती है। पांच श्रेष्ठ विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन




ये गतिविधियां कराने का है सुझाव



..........................................

- प्रथम सप्ताह में योग व फिटनेस, हमारी सांस्कृतिक विरासत, समाज में मेरा योगदान, डिजिटल कौशल और स्मार्ट कक्षा गतिविधियां होंगी।



- दूसरे सप्ताह में पर्यावरण व बागवानी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति, कक्षा में रचनात्मक गतिविधियां, विज्ञान पर आधारित गतिविधियां होंगी।

- तीसरे हफ्ते में राष्ट्रीय एकता, जल व ऊर्जा संरक्षण, संगीत, रंगमंच और नाटक, कार्यशालाएं और मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्र आदि होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें