फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में नवंबर का अहसास

Fri, 03 Feb 2017 12:45 AM IST
jhansi
विज्ञापन
summer - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। बसंत के बाद से मौसम का रुख बदल गया है। फरवरी में नवंबर का अहसास होने लगा है। दिन में तेज गर्मी बनी हुई है, तो शाम को हल्की सर्द हवाएं ठंडक का अहसास करा रही हैं। बीच-बीच में बदली भी छा जाती है। बृहस्पतिवार को बदली होने से गर्मी कम रही।
विज्ञापन



इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 10 दिसंबर के बाद अच्छी ठंड पड़नी शुरू हुई, जो जनवरी 2017 के शुरूआती सप्ताह तक चली। इससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। ऐसा लगने लगा था कि इस बार सर्दी का सितम बहुत ज्यादा होगा, मगर धीरे-धीरे समय बीतने के साथ ठंड कम होने लगी। 15 जनवरी के बाद गर्मी पड़ने लगी, जो लगातार जारी है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ता जा रहा है। आगे के दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। ऐसे में लोगों के पसीने छूटना तय है। मौजूदा समय के मौसम ने बीते नवंबर जैसा अहसास करा दिया है। नवंबर 2016 में कमोबेश फरवरी जैसा ही तापमान था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगे के दिनों में ऐसा ही तापमान रहने की संभावना है। बीच-बीच में बदली छा सकती है।
विज्ञापन


नवंबर 2016 में ऐसा था तापमान
तारीख    अधिकतम   न्यूनतम
16           29         14
17           29         14
18           28         13
19           28         14
20           28         13

आगे यह रह सकता तापमान
दिन       अधिकतम   न्यूनतम
शुक्रवार      27         12
शनिवार      30         14
रविवार       30         14
सोमवार      28         13
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें