फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना: डाकिये और कर्मचारी खोलेंगे खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सरकार की महत्वाकांक्षी सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अब मंडल के डाकघरों को एक माह के भीतर पचास हजार खाते खोलने होंगे। इसके लिए शासन द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मंडल के झांसी, ललितपुर व जालौन जिले में तीन प्रधान डाकघर, 75 उप डाकघर व 534 शाखा डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना के लगभग 80 हजार खातों को संचालित किया जाता है। अब केंद्र सरकार के निर्देश के तहत एक माह में शाखा डाकघरों को 80, बडे़ पोस्ट ऑफिस को 50, छोटे डाकघरों को 20 खातों को खोलने के साथ ही प्रत्येक कर्मचारी को पांच खाते खोलने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा डाकियों को तीस खाते खोलने का लक्ष्य दिया गया है।
इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि बालिकाओं को योजना का अधिक से अधिक लाभ देने के लिए मंडल के डाकघरों को एक माह के भीतर ही पचास हजार सुकन्या समृद्धि खातों को खोलने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसके तहत विभाग के सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

यह है योजना
- योजना का खाता न्यूनतम ढाई सौ रुपये से खोला जा सकता है।
- योजना में 7.6 फीसदी की ब्याज दर है।
- खाते में न्यूनतम ढाई सौ रुपये एवं अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं।
- खाते की परिपक्वता अवधि 21 वर्ष है और खाते में धनराशि 15 वर्ष तक ही जमा कर सकते हैं।
- 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर बालिकाओं द्वारा पचास फीसदी धनराशि को निकाला जा सकता है।
डाकघरों में शुरू हुआ आधार कार्ड का काम
सीनियर पोस्ट मास्टर जीए खान ने बताया कि यूआईडीएआई वेबसाइट में तकनीकी खराबी के चलते बंद चल रहे आधार कार्ड संबंधी कामों को प्रधान डाकघर, मानिक चौक सिटी डाकघर, सीपरी बाजार, कचहरी, बीएचईएल, बबीना कैंट, बड़ागांव और चिरगांव में शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें