फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: गुरुजी, पास कर देना...फेल हुई तो घरवाले शादी करा देंगे, आपको कसम है; छात्रों ने लिखे अजीबो-गरीब जवाब

Mon, 18 Mar 2024 11:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

UP Board Exam 2024: हाल में खत्म हुई यूपी बोर्ड के परीक्षा में छात्रों ने सवालों के अजीबो-गरीब जवाब लिखे हैं। छात्रों ने ऐसे-ऐसे जवाब लिखे हैं, जिसे सुनकर आप लोट-पोट हो सकते हैं। पढ़िए छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं में क्या-क्या लिखा है।
विज्ञापन
UP Board Exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में विद्यार्थियों ने सवालों के अजीबो-गरीब जवाब लिखे हैं। किसी ने सवाल के जवाब में अरजीत सिंह का गाना लिखा है, तो कोई संता-बंता के चुटकुले लिखकर आया है। 
विज्ञापन


कई परीक्षार्थी तो अपनी इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी लिखकर आ गए हैं। इसके अलावा तमाम परीक्षार्थियों ने अपनी परेशानी बताते हुए परीक्षकों के लिए संदेश लिखे हैं। इन संदेशों को पढ़कर परीक्षक मूल्यांकन कक्ष में जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

मां बीमार रहती है, मेरे फेल होने का गम बर्दाश्त नहीं कर पाएगी
हाईस्कूल के परीक्षार्थी ने अपनी उत्तर पुस्तिका में परीक्षक के लिए भावुक संदेश लिखा है। परीक्षार्थी ने लिखा है कि मां बीमार रहती है। कड़ी मेहनत करके मुझे पढ़ा रही है, लेकिन मैंने पढ़ाई नहीं की है। प्लीज सर मुझे कैसे भी पास कर देना। मेरे फेल होने का गम मां बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन

मैं फेल नहीं होना चाहती
इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि मैं फेल नहीं होना चाहती। मेरे दादा जी बहुत बीमार हैं, वो चाहते हैं कि उनके रहते मेरी शादी हो जाए, लेकिन मैं पढ़ना चाहती हूं। अगर फेल हो गई तो घर वाले शादी करा देंगे। मां ने कहा है कि अगर 80 प्रतिशत नंबर आ गए तो वो अभी शादी नहीं होने देंगी। मुझे आगे की पढ़ाई करने देंगी।
विज्ञापन

आपको अरजीत सिंह की कसम
इंटर के ही एक छात्र ने प्रश्नों के जवाब में गायक अरजीत सिंह के गाने लिख दिए हैं। छात्र ने अरजीत सिंह का गाना तुम ही हो, मेरी आशिकी बस तुम ही हो लिख डाला है। छात्र ने यह भी लिखा है कि आपको अरजीत सिंह की कसम है... पास कर देना। बहुत याद करने की कोशिश की लेकिन याद ही नहीं हो रहा था। क्या करूं, क्या करूं... मैं मर जाऊं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें