अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों का शारीरिक परीक्षण बृहस्पतिवार से पुलिस लाइन में आरंभ होगा। पहले दिन करीब सौ छात्रों का शारीरिक परीक्षण होगा।
इसके लिए पुलिस अफसर दिन भर तैयारियों में जुटे रहे। पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम कुछ सप्ताह पहले ही जारी हुआ। अब इन उत्तीर्ण छात्रों की नाप समेत वजन आदि कराया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण छात्र शारीरिक परीक्षा में शामिल होंगे। नोडल अधिकारी एसपी आरए गोपीनाथ सोनी के मुताबिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षण फरवरी माह तक चलेगा। ब्यूरो
शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद- फोटो : अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर। संवाद