समथर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुलिस ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम किया। थाना समथर साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक गंभीर सिंह, आरक्षी प्रभात कुमार और महिला आरक्षी ब्रिजमा यादव ने छात्र-छात्राओं को साइबर खतरों, अपराधों और बचाव के उपाय बताए।
उन्होंने आवश्यक सावधानी बरतने और पुलिस सहायता लेने की जानकारी दी। महिला आरक्षी ने नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098, 1930) की विस्तृत जानकारी दी। बालिकाओं को गुड टच, बैड टच, आत्मरक्षा और सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क न करें, संदिग्ध लिंक या कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी साझा न करें।