फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्न वीडियो से भरी थी छात्रों के मोबाइल की गैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी सभी छात्रों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी छात्रों के मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिए। जब पुलिस ने मोबाइल फोन की जांच पड़ताल की तो गैलरी देख पुलिस भी हैरान रह गई। पढ़ने-लिखने वाले लड़कों के मोबाइल पोर्न तस्वीर एवं वीडियो से भरे हुए थे। उनके मोबाइल फोन में पीड़िता के भी वीडियो मिले हैं।
विज्ञापन

थाना कोतवाली इलाके की एक छात्रा को बड़ागांव गेट बाहर रहने वाले पुष्पेंद्र उर्फ गोलू ने दोस्ती कर फंसा लिया था। गोलू पर विश्वास करके पीड़िता उसके साथ घूमने-फिरने लगी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर गोलू ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद वह समय-समय पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर पीड़िता के साथ मनमानी करता रहा। इसी बीच उसने अपने दोस्त सत्यम कॉलोनी निवासी विशाल यादव एवं बड़ागांव गेट बाहर निवासी हर्ष दीवान को भी वीडियो भेज दिया। तीनों छात्र एक साथ पढ़ाई करते थे। तीनों मिलकर पीड़िता के साथ मनमानी करने लगे। आखिरकार तंग आकर पीड़िता ने कुछ दिन पहले पुलिस से शिकायत कर दी। इसमें साइबर पुलिस भी शामिल हो गई। बड़ी तरकीब लगाकर कोतवाली एवं साइबर पुलिस ने कल तीनों छात्रों को धर-दबोचा। बृहस्पतिवार को आरोपी छात्रों के मोबाइल फोन खंगालने के बाद उसमें तमाम पोर्न तस्वीर और वीडियो मिले। यह सारी तस्वीरें ऑनलॉइन साइट से डाउनलोड की गई थीं। यह वीडियो और तस्वीर छात्र आपस में व्हाटसएप के जरिए शेयर भी करते थे। गोलू के मोबाइल में पीड़िता के तीन वीडियो भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मोबाइल से कुछ चीजें डिलीट भी की गई हैं। इनको रिस्टोर करने की कोशिश कराई जा रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली देवेश शुक्ला के मुताबिक तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें