फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दर्शाया देशप्रेम का जज्बा

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिताः 100 मिलियन स्माइल्?
विज्ञापन
झांसी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की कड़ी में बृहस्पतिवार को अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत देशभक्ति पर आधारित स्लोगन, पोस्टर व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ज्ञान स्थली पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान प्रबंधक अर्चना गुप्ता ने सभी को नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमारे देश में हमेशा से ही नारियों का सम्मान होता आया है, इस परंपरा को आज की पीढ़ी को आगे बढ़ाना है। प्रधानाचार्य अनिल प्रभा द्विवेदी ने कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है और आगे बढ़ने के लिए ये जरूरी है। एलआर सोनी ने गणतंत्र दिवस के संबंध में जानकारियां दीं। इस अवसर पर डा. आरबी गुप्ता, प्रीतम, श्वेता, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें