फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कक्षा तीन से दसवीं तक के छात्रों ने दी तर्कशक्ति की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा के तीसरे दिन मंगलवार को तर्कशक्ति विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कक्षा तीन से दसवीं तक के करीब 500 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह परीक्षा शहर के 15 विद्यालयों सहित जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में भी कराई गई। ओपन पंजीकरण करने वाले विद्यार्थियों ने रजोनेंस कोचिंग सेंटर में परीक्षा दी।
विज्ञापन

ओलंपियाड परीक्षा 20 सितंबर से शुरू हुई थी और 29 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा के तीसरे दिन बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। अधिकांश परीक्षार्थियों ने पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्हें प्रतियोगी परीक्षा जैसा अनुभव मिला। शिक्षकों ने कहा कि ऐसी परीक्षाएं विद्यार्थियों को खुद की तैयारी के बारे में जानकारी देती हैं। यह परीक्षा आगामी तैयारियों में मददगार होगी।
इनसेट
इन स्कूलों में हुई परीक्षा
ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल (यूनिट-1), कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, क्राइस्ट द किंग कॉलेज, ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, निर्मला कॉन्वेंट स्कूल, सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, द आर्यन्स स्कूल, कैथेड्रल कॉलेज, ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल (यूनिट-2), मून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मोठ, सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मऊरानीपुर, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बबीना, सरस्वती विद्या मंदिर चिरगांव, ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें