फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली के मेंहदी बाग इलाके में किराए के मकान पर रहकर एसएससी की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने आत्महत्या की वजह को लेकर अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

नवाबाद पुलिस के मुताबिक दतिया के सिरौल निवासी सौरभ यादव (31) पुत्र उत्तम यादव बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद मेंहदी बाग इलाके में किराया का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। पड़ोसियों का कहना है कल रात सौरभ खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। पड़ोसियों ने खिड़की से अंदर देखा तब वह फंदे से लटका हुआ दिखाई पड़ा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई। उसने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे की सूचना मिलने पर सौरभ के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों ने सौरभ की आत्महत्या की वजह से अनिभज्ञता जताई है। उनका कहना है कि सौरभ ने किसी भी परेशानी का कोई जिक्र नहीं किया। पुलिस का कहना है कमरे के भीतर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें