फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की सगाई करने गया था परिवार, चोरों ने घर से उड़ाए 15 लाख के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पुत्र के विवाह से चंद दिन पहले ही चोरों ने घर में धावा बोलते हुए करीब 15 लाख के जेवर समेत अन्य कीमती वस्तुओं पर हाथ साफ कर दिया। सगाई से लौटने पर घर का ताला टूटा देखकर भवन स्वामी के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना नवाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। नवाबाद थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

थाना नवाबाद के पिछोर स्थित महाराणा प्रताप नगर में सेंगर बिल्डिंग के पास विद्यालय से सेवानिवृत्त नरोत्तम मिश्रा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया उनका बड़ा बेटा देवेश मिश्रा सिंचाई विभाग में एकाउंटेंट है। दस फरवरी को उसकी शादी होनी है। बृहस्पतिवार को उरई में उसकी सगाई थी। पूरे परिवार के लोग घर में ताला बंद करके सगाई में गए थे। रात करीब साढ़े बारह बजे वह लोग वापस लौटे। यहां दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। यह देखते ही उनके होश उड़ गए। वह लोग तुरंत घर के अंदर पहुंचे। अंदर के सभी चार कमरों के ताले टूटे हुए थे। यहां सारा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। आलमारी का लॉकर भी तोड़ दिया गया था। उसमें रखा सारा जेवर गायब था। इसमें पचास ग्राम वजन का सोने का हार, सोने के कंगन एवं चूड़ियां, अंगूठी, ब्रेसलेट, नथिया, झुमका समेत चांदी की बिछिया, पायल, कमरबंद समेत अन्य आभूषण थे। शादी के लिए खरीदी साड़ियां भी चोर उठा ले गए। अंदर कमरे में लगी टीवी भी उतार लिया था लेकिन, उसे मुख्य दरवाजे के पास ही रख बदमाश भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने आसपास छानबीन की। घटना को लेकर लोगों से भी पूछताछ की। कॉलोनी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आधी रात को एक चार पहिया वाहन आता हुआ दिखाई पड़ा। पुलिस इस वाहन को संदिग्ध मानकर चल रही है। इंस्पेक्टर नवाबाद सुधाकर मिश्रा का कहना है कि भुक्तभोगी की ओर से तहरीर मिली है। चोरी हुई रकम का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें