फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ड्रग्स के धंधे में हुई छात्र परवेज की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बीए एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र परवेज अली की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। ड्रग्स के धंधे से जुड़े विवाद के चलते ही उसकी हत्या हुई। पुलिस ने उसके कई दोस्तों को भी हिरासत में ले लिया है।
इसमें एक सिपाही की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवक पकड़ लिए गए हैं। उन लोगों ने भी पैसों के लेनदेन की बात बताई है। पूछताछ में परवेज के नशे की तस्करी से जुड़े होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस की अब तक की छानबीन के मुताबिक परवेज का ड्रग्स के कारोबार से जुड़ाव था। पुलिस का दावा है कि वह मुंबई और दिल्ली से ड्रग्स मंगवाकर उसकी बिक्री करता था। इस कारोबार के चलते उसके कई लोगों से संपर्क थे। वारदात के दिन भी परवेज घर से निकला था। वह रैपिडो से पहले सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी गया और इसके बाद नगरा हाट मैदान पहुंचा था। इसी दौरान पैसों के लिए उसका विवाद हुआ, जिसमें उसकी हत्या हुई।
विज्ञापन

वह घायल अवस्था में प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित नगरा हाट मैदान में मिला था। उसके सिर में गंभीर चोट थी। पोस्टमार्टम के दौरान दाहिनी जांघ के पीछे दांत से काटने के छह निशान भी मिले। शुरुआती दौर में पुलिस घटना को हादसा मानकर जांच कर रही थी लेकिन पोस्टमार्टम के बाद हत्या का पहलू प्रमुखता से सामने आया। उसके बाद से पुलिस पूरे मामले को नए सिरे से खंगाल रही है। एसएसपी ने जांच के लिए एसीपी अरीबा नोमान समेत सीओ सदर सिमरन सिंह को भी जिम्मेदारी दे रखी थी। करीब तीन की मशक्कत के बाद पुलिस खुलासे के करीब पहुंच सकी है। एसएसपी विकास कुमार का कहना है कि घटनाक्रम की कई कड़ियां जुड़ गई हैं। ड्रग्स कारोबार, परवेज के संपर्कों, वारदात वाले दिन हुए विवाद और हत्या में शामिल लोगों के बीच संबंधों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें