फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डीएम ने पॉलीटेक्निक भवन का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बृहस्पतिवार को वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया और इसे दो सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। यह भवन लोक निर्माण विभाग की भवन विंग द्वारा 1406.74 लाख रुपये की लागत से 2245 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्मित किया जा रहा है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य 16 मार्च 2024 को शुरू हुआ था। जिलाधिकारी ने भवन के बरामदे, कक्षा कक्षों और शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने बरामदे में जल निकासी और समतलीकरण के निर्देश दिए। कक्षा कक्षों में खिड़कियों के लिए गुणवत्तायुक्त हैंडल लगाने को कहा गया। दिव्यांग बालिकाओं के लिए रैंप और शौचालय की व्यवस्था की भी जांच की गई। अधिशासी अभियंता दीपांकर चौधरी ने बताया कि दिव्यांगों के लिए रैंप और शौचालय उपलब्ध हैं। भवन को नमी और दीमक से बचाने के लिए वॉटरप्रूफिंग और एंटी-टर्माइट का प्रयोग किया गया है।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने भवन के प्रवेश द्वार को और अधिक आकर्षक, सुंदर व बेटियों के अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन के चारों ओर बिछाई जा रही सीसी के साथ किनारे इंटरलाकिंग भी करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें