फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छात्रा ने बुआ के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। कोतवाली क्षेत्र के बुंदेला कॉलोनी में बुआ के घर में 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार-बुधवार रात की बताई गई है। घटना के समय से घर में सिर्फ बच्चे थे। किशोरी की बुआ और फूफा कहीं गए थे। आधी रात को बुआ के लड़के की नींद खुली तो उसने किशोरी को फंदे पर लटका देख माता-पिता को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामनगर कॉलोनी निवासी संतोष रावत की 16 वर्षीय पुत्री अनुष्का रावत कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वह पास में ही बुंदेला कॉलोनी में रहने वाली अपनी बुआ के घर आई थी। मंगलवार को उसके बुआ और फूफा कहीं गए थे। घर में अनुष्का और बुआ के बच्चे थे। रात में अनुष्का ने बुआ के घर में बेडरूम में लगे पंखे से फंदा लगा लिया। रात करीब 12 बजे उसकी बुआ के लड़के अभिषेक की आंख खुली तो अनुष्का को पंखे से लटका देख माता-पिता को बताया। अनुष्का के माता-पिता भी रात में ही मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता संतोष रावत ने बताया कि अनुष्का उसकी बड़ी लड़की थी, उससे छोटा बेटा है। वह खेती-किसानी करते हैं। बेटी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें