फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में बॉर्डर-बैरियर पर बढ़ी सख्ती, आईजी ने किया निरीक्षण

Fri, 24 Apr 2020 02:02 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
ललितपुर रोड पर निरीक्षण करते आईजी व ललितपुर एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन में जिले की सीमाएं पर बने बार्डर बैरियरों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को आईजी ने बॉर्डर बैरियरों का निरीक्षण कर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर बैरियरों से किसी को भी आने-जाने न दिया जाए।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को नियंत्रित करने के लिए लगातार एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। झांसी जनपद की सीमा से जुड़े बॉर्डर बैरियरोें पर सख्ती बढ़ी दी गई है।

बृहस्पतिवार को आईजी सुभाष सिंह बघेल ने ललितपुर जनपद की सीमा पर स्थित झररघाट व थाना नाराहट स्थित मालथौन बैरियर का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मियों को मास्क भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। किसी भी कीमत पर लोग बॉर्डर बैरियरों को क्रास न कर सके। शॉर्टकट रास्ताें से निकलने वाले लोगों पर भी सख्ती बरती जाए। आईजी ने तालबेहट महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ललितपुर एसपी कैप्टन एमएम बेग मौजूद रहेे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें