doctor went for many cities name of duty pass
झांसी। ड्यूटी पास के नाम पर डॉक्टर एक से दूसरे शहर जा रहे हैं। झांसी के रहने वाले जालौन में तैनात डॉक्टर ड्यूटी पास दिखाकर जिले में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं, झांसी में तैनात डॉक्टर दूसरे जिलों में स्थित अपने घरों को जा रहे हैं। सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को पत्र लिखकर कहा कि बिना प्रशासन की अनुमति के बाहर जाने वाले डॉक्टरों व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
पिछले दस दिनों में दो मामले सामने आने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन एक सीनियर और एक जूनियर डॉक्टर को क्वारंटीन कर चुका है। मामले की जानकारी होने पर सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को पत्र लिखकर कहा है कि लॉकडाउन का पालन करना अनिवार्य है। ऐसे में डॉक्टर व अन्य स्टाफ को निर्देशित कर दिया जाए कि वे जनपद से बाहर न जाएं। यदि मुख्यालय से बाहर जाना है तो प्रशासन के माध्यम से लॉकडाउन पास प्राप्त करने के बाद ही प्रस्थान करें। यदि किसी भी डॉक्टर व अन्य कर्मचारी द्वारा आदेश की अवहेलना की जाती है तो मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।