फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ग्राम सेसा के पास सर्विस रोड पर नहीं जल रहीं स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंछ। कानपुर - झांसी नेशनल हाईवे पर ग्राम सेसा के पास उरई से पूंछ की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें काफी समय से बंद हैं। इस कारण पूरी रात अंधेरा रहता है, जिससे ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सर्विस रोड के दोनों ओर स्ट्रीट लाइटें लगीं हैं, लेकिन अधिकांश लाइटें खराब हैं या फिर नियमित रूप से नहीं जलाई जातीं। इस कारण रात में आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। राहगीरों व स्थानीय लोगों में हमेशा किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने कहा कि रात के समय हाईवे पर पुलिस की गश्त भी पर्याप्त नहीं रहती। वहीं, बस स्टैंड क्षेत्र में भी पुलिस की नियमित ड्यूटी न होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। ग्राम सेसा निवासी राजेश कुमार, विजय कुमार, विकास कुमार आदि ग्रामीणों ने संबंधित विभाग व प्रशासन से सर्विस रोड की स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र दुरुस्त कर नियमित रूप से चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें