फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में तो दिन में भी जल रहीं स्ट्रीट लाइटें, कोई तो बंद कराओ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर एक तरफ जहां पावर कट हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ महानगर की सड़कों पर दिन भर स्ट्रीट लाइटें जल रही हैं। यह भी कोई एक दो दिन से नहीं बल्कि पिछले कई रोज से। लेकिन जिम्मेदार फिर भी अनजान बने हुए हैं। जबकि लोग दिन में जलती स्ट्रीट लाइटों के फोटो खींचकर वायरल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक तरफ नगर निगम खर्च करने की बातें कर रहा है वहीं दिन में लाइटें जलाकर बिजली का बिल बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को महानगर स्थित गुदरी मोहल्ला, गोलाकुआं, बिसाती बाजार, नरिया बाजार और थापक बाग के क्षेत्रों में लगीं स्ट्रीट लाइटें दिन में भी जलती मिलीं। महानगर में नगर निगम की ओर से तकरीबन 20 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं। इनको रात में जलाने और सुबह बंद करने का काम भी नगर निगम की ओर से किया जाता है।
सभी लाइटों में खर्च होनी वाली बिजली का बिल नगर निगम सरकारी खजाने से चुकता करता है। लेकिन इस काम में लापरवाही सामने आ रही है। रात को जलाई गईं लाइटें सुबह होने के बाद भी बंद नहीं की जा रही हैं। बिसाती बाजार के संतोष और नरेंद्र ने कहा कि लाइटें दिन में भी जल रही हैं कोई बंद करने नहीं आता है।
विज्ञापन

नरिया बाजार के लवकुश और मनोज का कहना है कि लाइटें पिछले कई दिनों से ऐसे ही जल रहीं हैं। इनको कभी बंद नहीं किया जाता है। लगातार दिन में भी जलने के कारण कई लाइटें खराब भी हो गई हैं, इस कारण से कई स्थानों पर अंधेरा बना रहता है। नगर निगम में कई बार फोन किया गया लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
स्ट्रीट लाइटों के दिन में जलने की हमें जानकारी अब हुई है। महानगर के जिन मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें जल रही हैं। उनको जल्द ही बंद कराया जाएगा। - शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें