फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 90 किमी की रफ्तार से चली आंधी, 20 एमएम हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। रविवार सुबह से मौसम सामान्य चल रहा था, लेकिन दोपहर बाद 90 किमी की रफ्तार से चली हवा ने आंधी का रूप धारण कर लिया। कुछ देर बाद बादलों की गर्जना के साथ ही झमाझम बारिश हुई। 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, हवा और बारिश से मौसम सुहाना होने के कारण शाम के वक्त लोग घरों से बाहर निकले।

रविवार की दोपहर आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप निकली थी। लोग गर्मी से परेशान थे, लेकिन दोपहर में बादलों की आवाजाही से सूरज ढंक गया और धूप का असर कम हो गया। दोपहर डेढ़ बजे के आसपास में काली घटाएं उमड़ने लगीं। दोपहर दो बजे आंधी के साथ बारिश हुई। बस स्टैंड पर बारिश के कारण जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम तक बादलों की आवाजाही बने रहने के साथ ही रुक-रुककर बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिक आदित्य सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ में परिवर्तन के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। रविवार के मुकाबले तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन


थोड़ी सी बारिश से खुली नगर निगम की पोल

बारिश में जलभराव न हो, इसके लिए नालों की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है, लेकिन रविवार को हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे यात्रियों के साथ ही बस स्टैंड से गुजरने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। वीरांगना नगर में रहने वाले अनुज गुप्ता का कहना है कि इतनी कम बारिश में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें