फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर मेें जूता पहनकर जाने से रोका, हंगामा

विज्ञापन
mandir - फोटो : demo
विज्ञापन
 रविवार को थाना सीपरी बाजार स्थित आरी गांव में दूल्हे के जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश करने से रोके जाने पर हंगामा हो गया। परिजनों ने मामले को दूसरा रूप देते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनाें पक्षों को थाने लेकर पहुंची, जहां देर शाम राजीनामा हो गया।
विज्ञापन

 थाना सीपरी बाजार स्थित आरी गांव निवासी रामेश्वर गौतम रेलवे में ट्रॉलीमैन के पद पर कार्यरत हैं। वे वर्तमान में अपने परिवार के साथ थाना प्रेमनगर स्थित रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। 19 अप्रैल को उनके बड़े पुत्र वीर सिंह गौतम की अंबावाय में रहने वाले जितेंद्र की पुत्री से शादी हुई थी। रविवार को वीर सिंह अपने परिजनों के साथ आरी गांव स्थित मातन मंदिर में हाथे लगाने गए थे। इसी बीच दूल्हा वीर सिंह जूता पहनकर मंदिर के अंदर जाने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति द्वारा वीर सिंह को रोके जाने को लेकर हंगामा हो गया।
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। दूल्हा पक्ष के पिता रामेश्वर गौतम का आरोप था कि वे पूजा अर्चना के मंदिर पहुंचे थे, तभी गांव के दबंगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर सभी को मंदिर जाने से रोक दिया। उनका आरोप है जातिवाद के चलते उनको अंदर नहीं दिया जा रहा था। विरोध करने पर दबंगों ने धमकी भी दी। थाने पर मामले की पड़ताल के दौरान रिश्तेदार व परिजन एकत्रित होकर कार्रवाई की मांग करने लगे। देर शाम दोनों पक्षों में चली बातचीत के बाद राजीनामा हो गया।
विज्ञापन


दूल्हा जूता पहनकर मंदिर में अंदर जा रहा था, जिसे रोकने पर कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने पड़ताल की थी, जहां मामला जूूता पहनकर अंदर जाने का निकला। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच राजीनामा होने के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें