फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंडी, करेला के चढे़ भाव, आलू, प्याज, टमाटर से राहत

विज्ञापन
sabji ki kheti - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

महानगर के सब्जी बाजार में भिंडी और करेला के भाव चढ़ गए हैं। जबकि, आलू, प्याज और टमाटर जैसी आवश्यक सब्जियां लोगों को राहत दिए हुए हैं। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार बाहर से माल का आना कम हो रहा है। अभी जो सब्जियां बिक  रही हैं, वह लोकल की हैं। शादी सीजन होने से सब्जियों क ी मांग भी जबरदस्त बनी हुई है।
इन दिनों कोल्ड स्टोरेज के आलू और महाराष्ट्र से आ रही प्याज सब्जी बाजार को सामान्य किए हुए है। लेकिन सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक हरी सब्जियों के दामों में जल्द अंतर होने की संभावना है। सलीम और आरिफ ने बताया कि झांसी की मंडी में कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, आगरा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली से सब्जियां आती हैं लेकिन अभी इन जगहों से माल कम आ रहा है। ऐसे में बरुआसागर, मऊरानीपुर, शिवपुरी, गरौठा, ललितपुर आदि आसपास के इलाकों के खेतों में उपज हुईं सब्जियां आ रही हैं। शादी के सीजन में मांग होने के कारण भी इनके भावों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन


ये हैं प्रति किलो दर
सब्जी        वर्तमान भाव         15 दिन पहले
भिंडी          60 से 70           50 से 60
करेला         50 से 60           40 से 50
धना            50                  30 से 40
नींबू            80                  70 से 80
अरबी          60                  50 से 60
टमाटर       10 से 15                20
खीरा           20                     30
लौकी          30                     30
विज्ञापन

पुदीना        20 से 25            30 से 40
प्याज        10 से 15             15 से 20
फलों के दाम बढे़
सब्जियों के दामों में अभी कोई विशेष अंतर भले ही नहीं हो, लेकिन फलों के दामों में जरूर अंतर आया है। यही कारण है कि कुछ दिन पूर्व तक 40 रुपये किलो बिक रहा अंगूर 60 रुपये, 80 रुपये किलो बिक रहा सेब 100 रुपये, 60 रुपये बिक रहा अनार 80 रुपये और तरबूज व खरबूजा भी 20 से 30 रुपये के बीच में बिक रहे है। फल विक्रेताओं के अनुसार यह भाव और बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें