फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Exam: सॉल्वर गैंग का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, झांसी से दो युवकों को दबोचा

Fri, 16 Feb 2024 08:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में एसटीएफ की नोएडा विंग ने सॉल्वर गैंग का भंडाफोड किया है।  पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार किया है। अभी और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले शुक्रवार को एसटीएफ की नोएडा विंग ने झांसी में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड किया है। यहां से दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत अन्य वस्तुएं बरामद हुई हैं। एसटीएफ दोनों युवकों की निशानदेही पर अन्य स्थानों में दबिश देने में जुटी है। अभी और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


झांसी के 47 परीक्षा केंद्रों में शनिवार एवं रविवार को चार पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा कराई जानी है। परीक्षा से संबंधित तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। उधर, परीक्षा में बिहार, यूपी और झारखंड के साल्वर गैंग भी सक्रिय हो गए। इसकी भनक मिलने पर बृहस्पतिवार को ही एसटीएफ के नोएडा इकाई से सीओ नवेंदु कुमार की अगुवाई में टीम ने यहां डेरा डाल रखा था। 

शुक्रवार को टीम ने नवाबाद इलाके में दबिश देकर एक घर से शामली निवासी मोनू कुमार एवं झारखंड निवासी रजनीश गुंजन को पकड़ लिया। इनके पास से कुछ छात्रों के प्रवेश पत्र बरामद हुए हैं। दो लक्जरी कार भी पकड़ी गईं। एसटीएफ इन युवकों से पूछताछ करने में जुटी है। युवकों की निशानदेही पर अन्य जगह भी एसटीएफ दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें