फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेटस सिंबल बने बाउंसर, धमक के लिए बढ़ रहा चलन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पिछले कुछ समय में बाउंसर साथ रखने का चलन तेजी से बढ़ गया है। स्थिति ये है कि अब ये स्टेटस सिंबल बनते जा रहे हैं। सुरक्षा के साथ-साथ इन निजी सुरक्षा कर्मियों का उपयोग लोग अपनी धमक बनाने के लिए ज्यादा कर रहे हैं। महानगर में एक दर्जन लोग अपने साथ बाउंसर लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

एक राजनीतिक दल का झंडा लगी गाड़ी रुकती है। उसके पीछे दो और गाड़ियां होती हैं। आगे वाली गाड़ी में से किसी के बाहर आने से पहले पीछे की दो गाड़ियों में से तेजी के साथ आठ बाउंसर उतरते हैं और आगे वाली गाड़ी को घर लेते हैं और गाड़ी से उतरने वाले व्यक्ति को घेरकर चलते हैं। सुडौल बदन के बाउंसर काले रंग के सफारी सूट में कमांडो की तरह नजर आते हैं। ज्यादातर की आंखों पर काला चश्मा होता है और चेहरे पर गंभीरता। कई वॉकीटॉकी भी अपने साथ लिए रहते हैं और कमर में पिस्टल भी लगी होती है। झांसी में ये नजारा अब आम हो चला है। पिछले दो सालों के दरम्यान यहां बाउंसर रखने का चलन तेजी से बढ़ गया है। कोई चार बाउंसर अपने साथ रखकर चलता तो कोई आठ। शादी - ब्याह हो या कोई राजनीतिक आयोजन, सभी जगह ये नजर आते हैं।
राजनीति और कारोबार में ऊंचा मुकाम हासिल करने की चाहत रखने वाले तमाम युवाओं की ये पहली पसंद बने हुए हैं। तमाम लोग बाउंसरों का इस्तेमाल सुरक्षा के साथ-साथ स्टेटस सिंबल के रूप में भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने की जांच की मांग, भय फैलाने का आरोप
झांसी। बाउंसरों को लेकर सदर विधायक रवि शर्मा ने प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि बाउंसरों को साथ लेकर चलने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। कुछ लोग कमांडो जैसे कपड़े पहने दस-दस बाउंसर अपने साथ लेकर चल रहे हैं। इन लोगों का मुख्य काम जमीन पर अवैध कब्जा करना और अवैध व्यापार संचालित करना है। ऐसे लोग तेजी से बढ़ रहे हैं। अल्प समय में ही इन लोेगों ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर ली है। बड़ी-बड़ी गाड़ियों में ये पार्टी का झंडा लगाकर बाउंसरों के साथ चलते हैं, जिससे समाज में भय का वातावरण व्याप्त हो रहा है और पार्टी की लोक कल्याणकारी मंशा प्रभावित हो रही है। उन्होंने बाउंसरों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन कराने की मांग की।
विज्ञापन

निजी सुरक्षा कर्मियों/बाउंसरों की लगातार जांच की जा रही है। गड़बड़ी सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इसे लेकर सतर्क है।
- दिनेश कुमार पी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें