फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडेराव गेट पर स्थापित होगी पुलिस की गोली से मारे गए कारसेवक की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राम मंदिर आंदोलन के दौरान 30 अक्तूबर 1990 को पुलिस की गोली से कार सेवक जगत प्रकाश अग्रवाल की खंडेराव गेट पर मौत हो गई थी। उसी स्थान पर उनकी प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। रविवार को भूमि पूजन हुआ, जबकि प्रतिमा की स्थापना 30 अक्तूबर हो होगी।
विज्ञापन

प्रतिमा स्थापना के काम की शुरुआत करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सरावगी ने कहा कि कारसेवक जगत प्रकाश अग्रवाल द्वारा देखा गया मंदिर निर्माण का सपना अब पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर को प्रतिमा स्थापना के दौरान राम मंदिर आंदोलन में घायल हुए कार सेवकों का सम्मान भी किया जाएगा।
इससे पूर्व भूमि पूजन पं. बृजेश तिवारी ने कराया। इस अवसर पर नगर धर्माचार्य हरिओम पाठक ने कार्य की सराहना की। इस मौके पर अनिल अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, प्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रवाल विसो, पार्षद सुनील नैनवानी मुकेश सोनी, अनिल सोनी, निर्दोष अग्रवाल व प्रदीप नगरिया, संजीव अग्रवाल लाला, रोहित गोठनकर, नंदकिशोर भिलवारे, आनंद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। आभार भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष रानू देवलिया ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें