फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घर बजी बधाई, आ गए कन्हाई

विज्ञापन
विद्युत छटा से जगमगाता कारगिल पार्क का श्रीकृष्ण मंदिर।
विज्ञापन
झांसी। महानगर में बुधवार को भी कई मंदिरों और घरों में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। जय कन्हैया लाल की... के जयकारों के बीच शंख झालर की मंगल ध्वनियों पर श्रद्धालुओं ने आरती की। मंदिरों में सजी झांकियों के दर्शन भी किए।
विज्ञापन

युवा ब्राह्मण महासंघ के तत्वधान में महासंघ के कार्यालय में जन्मोत्सव की आरती की गई। महिला श्रद्धालुओं ने बधाई गीतों पर भक्ति नृत्य किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी आचार्य रजत संजीव आदि मौजूद रहे। इधर, दीनदयाल नगर स्थित भारत माता मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक एवं श्रृंगार भीष्म देव नारायण मिश्रा देशराज पाठक ने किया। इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह परिहार बीपी नायक महेश तिवारी कपूर सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। पसरट गली स्थित श्री रघुनाथ जी महाराज के मंदिर में पुजारी बालकृष्ण नायक ने जन्माष्टमी की आरती की। बड़ागांव गेट स्थित हनुमानजी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्म की मनमोहक झांकियां सजाई गईं।
पुजारी कालीचरन जारोलिया ने महाआरती की। मानिक चौक स्थित श्री माहेश्वरी देवी मंदिर को महेश्वरी देवी मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में गुब्बारों फूलों से सजाया गया। बच्चों की सांस्कृतिक ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अजीत अग्रवाल कुलदीप सिंघल मनमोहन मनु अजीत आहूजा आदि मौजूद रहे। इधर, नरिया बाजार स्थित श्री कृष्ण मंदिर में शहर कोतवाल सुनील तिवारी और पुजारी अविनाश चौबे ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

श्री गोगा नवमी मनेगी 13 को
झांसी। श्री गोगा देव महाराज समिति की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने बताया कि श्री गोगादेव नवमी 13 अगस्त को मनाई जाएगी। मेला स्थल गोरखनाथ टीला और श्री गोगा देव जी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। बैठक में संयोजक अशोक प्याल, प्रकाश चौधरी, कुंदन लाल नेता, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

कारगिल पार्क के श्रीकृष्ण मंदिर में भगवान के जयकारे लगाते भक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें