फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सोती रही, घनी आबादी में बने मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
सूने मकान को चोरों ने खंगाला। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार व बुधवार की दरम्यानी रात थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित लक्ष्मणगंज मोहल्ले के एक मकान का ताला तोड़कर कमरे से बदमाश लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग निकले। घटना के दौरान मकान में कोई नहीं था। बीच बाजार हुई घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों की गतिविधियां भी मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली के नरिया बाजार स्थित लक्ष्मणगंज निवासी राजकुमारी अकेले मकान में रहती हैं। 22 जुलाई को वह बहू के घर मोंठ गई थीं। घर में कोई भी नहीं था। मंगलवार व बुधवार की दरम्यानी रात ताला तोड़कर बदमाश घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का भी ताला तोड़ने के बाद लॉकर में रखे करीब 50 हजार रुपये, जेवरात व अन्य सामान लेकर भाग गए। सुबह ताला टूटा देखकर आसपास के लोगों को शक हुआ। सूचना पाकर खंडेराव गेट चौकी पुलिस ने पहुंचकर जांच की। जहां चोरी की घटना का लोगों को पता चला। खबर पाकर सीओ सिटी संग्राम सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए।
लोग बोले, रात के समय नहीं होता पुलिस गश्त
घटनास्थल खंडेराव गेट चौकी इलाके में आता है। यहां से कुछ ही दूरी पर गंधीगर का टपरा पर पूरी रात पुलिस फोर्स बैठता है। ऐसे में चौकी पुलिस की तरह से रात के समय गश्त न होने के कारण बदमाश घटना को अंजाम देकर आसानी से भाग निकले। इलाके के कारोबारियों से लेकर आसपास के लोग चौकी इंचार्ज तक को नहीं पहचानते। ऐसे में चौकी की पुलिस गश्त पर भी सवाल लोगों ने उठाए। लोगों ने कहा रात के समय कोई भी गश्त नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें