फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं का होता है शारीरिक और बौद्धिक विकास : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समथर। महाराजा रणजीत सिंह जूदेव की स्मृति में राजकीय महाविद्यालय के मैदान में जिया टेलेंट टी-टेन डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अनुराग इलेवन और पंडोखर धाम की टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए डीआईजी केशव कुमार चौधरी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं का शारीरिक विकास के साथ बौद्धिक विकास भी होता है। साथ ही नेतृत्व क्षमता जागृत होती है। ग्रामीण अंचल में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। ऐसे खेल आयोजनों से प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा उजागर होती है। इससे पूर्व आयोजक कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर हाजी महमूद खान, भगवत दयाल मुदगिल, उमाचरण अग्रवाल, मंजर खान, रामेन्द्र सिंह किलेदार, धीरेंद्र सिंह सन्यापत, आमिर खान, आकाश मेवाती, अभिषेक गुर्जर, सरनाम सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें