जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में अमर उजाला प्रायोजित झांसी ओलंपिक में क्राइस्ट द किंग कालेज ने फुटबाल में, तो हाकी में एलवीएम एकेडमी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन में अनन्या गर्ग का भी विजय अभियान जारी रहा। सीनियर बालिका क्रिकेट में शीयरवुड कालेज की टीम ने जीत हासिल की।
हीरोज ग्राउंड में हुए क्रिकेट के सीनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में माउंट लिट्रा जी स्कूल ने पांच ओवरों में 35 रन बनाए, जो शीयरवुड कालेज नहीं पा सका और 32 रन पर ढेर हो गया। सीनियर बालिका वर्ग में एमएलएम स्कूल ने पांच ओवरों में 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर शीयरवुड कालेज ने दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। फुटबाल के जूनियर वर्ग में क्राइस्ट द किंग ने आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना को पेनाल्टी शूट में 5 - 3 से हराया। सीनियर वर्ग में भी क्राइस्ट द किंग कालेज के खिलाड़ियों का जलवा रहा। उसने आर्मी स्कूल बबीना को 2 - 1 से हराया। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के मैदान में हुई हाकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में एलवीएम एकेडमी ने लक्ष्मी व्यायाम मंदिर को पेनाल्टी स्ट्रोक में 5 - 4 से हराकर गोल्ड जीता। बालिका वर्ग में एलवीएम एकेडमी ने सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज को पेनाल्टी स्ट्रोक में 6 - 5 से हराया और गोल्ड जीता। ध्यानचंद स्टेडियम में हुए टेबिल टेनिस की प्रतियोगिता के बालिका वर्ग की अंडर 13 में आरएनएस वर्ल्ड स्कूल की ऋषिका शुक्ला ने दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रगति कुमारी को, अंडर 15 में शीयरवुड कालेज की आदिबा अख्तर ने ऋतिका द्विवेदी को, बालकों के अंडर 10 में न्यू एरा पब्लिक स्कूल के कासिफ खान ने अक्षत दीक्षित को, अंडर 13 में आरएनएस वर्ल्ड स्कूल के अभिषेक सिंह ने ओजस्वित शुक्ला क ो, अंडर 15 में सेंट जेवियर स्कूल के देवांश ने दिल्ली पब्लिक स्कूल के विनीत कुमार को, अंडर 17 में आरएनएस वर्ल्ड स्कूल के मुकुल गौतम ने शीयरवुड कालेज के हर्ष सक्सेना को, अंडर 19 में आरएनएस वर्ल्ड स्कूल के अभय अग्रवाल ने माउंट लिट्रा जी स्कूल के अभिमंत्रासिंह को हराया।
बैडमिंटन के अंडर-17 में प्रशांत भदौरिया ने अमन साहनी को, अंडर-19 में स्वर्ण भागवत ने प्रशांत भदौरिया को, अंडर-15 में वेदांत सेठ ने विश्वास मल्होत्रा क ो, अंडर-10 में हरीकीरत सिंह चावला ने वरुण पांडेय को, अंडर-13 में राघव शुक्ला ने इखलास को, बालिकाओं में अंडर-10 में यश्वी कुमारी ने असिन राय को, अंडर-13 में अनन्या गर्ग ने रिया मल्होत्रा को, अंडर-15 में अनन्या गर्ग ने रिया मल्होत्रा को हराया।
ये रहे मौजूद
खेलकूद प्रतियोगिता के निर्णायकों में परवेज खान, निजामउद्दीन, सुरेंद्र, विपुल तैलंग, पीयूष नामदेव, शैलेंद्र, हीरालाल, कोच धर्मेँद्र कुमार, दिनेश रजक, अब्दुल हमीद, लखन लाल अल्ताफ मौजूद रहे।
बाक्स
हैंडबॉल के प्रदर्शनी मैच
ध्यानचंद स्टेडियम में हैंडबॉल का प्रदर्शनी मैच हुआ। बालक वर्ग में बस्ती ने उरई को 16 - 11 से, बालिका वर्ग में उरई ने बस्ती को 19 - 14 से हराया। मैचों में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हिना खातून, सुनीता राज, नूरी, साधना भाष्कर, नाजिया खातून, रसीद अहमद, राज गुप्ता, विकास उपाध्याय, विष्णु सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक सुरिंदर कौर रही। इससे पूर्व मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी सुभाष यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर व जिला ओलंपिक संघ सचिव कपिल गर्ग ने खिलाड़ियों क ो बैज लगाए। इससे पूर्व पं. रमेश कुमार शर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुरस्कार वितरण आज
झांसी ओलंपिक प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह ध्यानचंद स्टेडियम में बृहस्पतिवार की शाम 5 बजे होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय उपस्थित रहेंगे।