फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Accident: शिवपुरी हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने दुकानदार को कुचला, डेढ़ घंटे तक उसी हाल में पड़ा रहा, मौत

Sat, 07 Dec 2024 02:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

लहूलुहान हाल में संतोष सड़क पर ही पड़ा रहा। करीब डेढ़ घंटे बाद जब सुख देवी बाहर आई तब संतोष को उसने घायल हाल में सड़क पर पड़ा देखा।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार तड़के झांसी शिवपुरी हाईवे पर रक्सा के डगरवाहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने घर के बाहर खड़े दुकानदार को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


डगरवाहा गांव निवासी संतोष (40) पुत्र कम्मोद घर के बाहर ही अपनी दुकान भी चलता था। शनिवार तड़के करीब 4:00 बजे वह अपनी दुकान खोलने के लिए साफ सफाई कर रहा था। उसी समय शिवपुरी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार संतोष को कुचलते हुए भाग गई।

विज्ञापन

लहूलुहान हाल में संतोष सड़क पर ही पड़ा रहा। करीब डेढ़ घंटे बाद जब सुख देवी बाहर आई तब संतोष को उसने घायल हाल में सड़क पर पड़ा देखा। उसके शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल संतोष को मेडिकल कॉलेज ले आया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें