फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Train: अमावस्या पर चित्रकूटधाम कर्वी के लिए चलेगी दो मेला स्पेशल ट्रेन, झांसी-बांदा मेमू को भी बढ़ाया

Tue, 17 Mar 2026 09:52 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

चैत्र अमावस्या को लेकर 18 से 20 मार्च तक चित्रकूटधाम कर्वी में लगने वाले मेला को लेकर दो मेला स्पेशल गाड़ियाें का संचालन किया गया है। 
विज्ञापन
मेला स्पेशल ट्रेन। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र अमावस्या को लेकर 18 से 20 मार्च तक चित्रकूटधाम कर्वी में लगने वाले मेला को लेकर दो मेला स्पेशल गाड़ियाें का संचालन किया गया। साथ ही झांसी-बांदा मेमू को उक्त तिथियों में चित्रकूटधाम तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मेला स्पेशल झांसी से सुबह 10:10 चलकर ओरछा, बरूआसागर, निवाडी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर स्टेशन, रोरा स्टेशन, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड, चरखारी रोड, महोबा, बरीपुरा, कबरई, मटौंध खैराडा, बांदा, डिंगवही, खुरहण्ड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर स्टेशन पर ठहराव लेते हुए चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर 17:45 बजे पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से 19:25 बजे चलकर रात 01:00 बजे झांसी आएगी। वहीं दूसरी स्पेशल ट्रेन झांसी से 20:10 बजे चलकर चित्रकूट धाम कर्वी 03:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में चित्रकूट धाम कर्वी से 04:40 बजे चलकर 11:10 बजे झांसी आएगी। इसके अलावा 18 से 20 मार्च तक झांसी-बांदा मेमू चित्रकूट धाम कर्वी तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें