फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BU: बीएड के लिए 2.63 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरकर जमा की फीस, पांच अप्रैल के बाद लगेगा विलंब शुल्क

Tue, 17 Mar 2026 09:42 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है, लेकिन पांच अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क आवेदन कर सकते हैं। इस बार अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने में एआई की भी मदद मिल रही है। 
विज्ञापन
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अब तक 2.63 लाख अभ्यर्थी फॉर्म भरने के बाद फीस जमा कर चुके हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है, लेकिन पांच अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस बार भी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बीयू को मिली है। बीती नौ फरवरी की रात 12 बजे से ही बीएड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए थे। बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर विकल्प दिखाई देते ही अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरने शुरू कर दिए थे। इस बार अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने में एआई की भी मदद मिल रही है। परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 3,35,718 पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें 2,63,360 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरकर फीस जमा कर दी है। अब बिना विलंब शुल्क फॉर्म भरने के लिए 20 दिन और मौका है। छह से 10 अप्रैल तक फॉर्म भरने में विलंब शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें