दीपावली पर चित्रकूट धाम में कार्तिक अमावस्या मेले के अवसर पर झांसी से तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। यह ट्रेनें छह से नौ नवंबर तक चलेंगी।
एक मेला स्पेशल झांसी से सुबह 10.10 बजे झांसी से चलकर शाम 5.15 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम से शाम 6.15 बजे चलकर झांसी रात 1.15 बजे आएगी।
दूसरी मेला स्पेशल झांसी से शाम सात बजे चलकर चित्रकूटधाम रात 12.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम से रात दो बजे चलकर झांसी सुबह 7.50 बजे आएगी। तीसरी मेला स्पेशल झांसी से रात 8.25 बजे चलकर चित्रकूटधाम सुब 5.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम से सुबह 6.0 बजे चलकर झांसी दोपहर 12.20 बजे आएगी।
इन ट्रेनों को ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा, वरीपुरा, कबरई, मटौंध, खैराडा, बांदा, डिंगवही, खुरहण्ड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
उक्त अवधि में झांसी- बांदा पैसेंजर का संचालन चित्रकूटधाम तक होगा। उक्त अवधि में अप और डाउन की बुंदेलखंड एक्सप्रेस को बहिलपुरवा, शिवरामपुर, बदौसा, खैराड़ा और रानीपुर रोड स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।