फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कालोनाइजर पांच तक हो जाएंगे चिह्नित

Sat, 03 Nov 2018 01:19 AM IST
jhansi
विज्ञापन
अवैध कालोनाइजर पांच तक हो जाएंगे चिह्नित - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर में अवैध कालोनाइजरों के द्वारा बसाई गईं अवैध कालोनियों को चिह्नित करने का काम झांसी विकास प्राधिकरण ने शुरू कर दिया है। 5 नवंबर तक शहर के सभी कालोनाइजरों को चिह्नित कर लिया जाएगा। इसके लिए जेडीए ने सभी अवर अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। अमर उजाला प्रमुखता से खबरों में अवैध कालोनियों का मामला उठा रहा है।
विज्ञापन

महानगर में जगह-जगह अवैध कालोनियों का मकड़जाल फैला हुआ है। भूमाफिया भी तेजी से अवैध कालोनियों को बसाने में लगे हुए हैं। चंद कालोनियों को छोड़, लगभग सौ से अधिक अवैध कालोनियों का निर्माण हो चुका है। पूर्व में 34 अवैध कालोनियों को चिह्नित किया गया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो सकी है। हालांकि शासन की मंशा के अनुसार जल्द ही इन सभी कालोनियों को नियमित कर दिया जाएगा।
झांसी विकास प्राधिकरण के बिना स्वीकृति के बनी अवैध कालोनियों के कालोनाइजरों को चिह्नित करने के लिए जेडीए ने सभी क्षेत्र के अवर अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशानुसार 5 नवंबर तक शहर के सभी अवैध कालोनाइजरों को चिह्नित कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

.
अवैध कालोनाइजरों को चिह्नित कराया जा रहा है। चिह्नित होने के बाद नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

त्रिभुवन विश्वकर्मा, सचिव जेडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें