झांसी। रविवार को दतिया में पीतांबरा पीठ के दर्शन के लिए झांसी पहुंचीं समाजवादी पार्टी की नेता पूजा शुक्ला का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीडीए मिशन को मजबूत करने की बात कही।
समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अयान अली हाशमी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रवक्ता पूजा शुक्ला का स्वागत करने पहुंचे थे। सपा नेता ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए जनता के बीच पहुंचकर पीडीए मिशन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। कहा कि हर गांव में जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें ताकि आगामी चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष सैयद अली हाशमी, विकास यादव, शादाब खान, राघवेंद्र यादव, अयाज मिर्जा आदि उपस्थित रहे। संवाद