फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी सिटी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी सिटी बसें
विज्ञापन

झांसी। महानगर की सड़कों पर जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। इनके संचालन के लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह बसें प्रदूषण से मुक्त होंगी और एक बस में लगभग 50 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे। इनके रूट का खाका तैयार किया जाने लगा है।
सार्वजनिक परिवहन को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी दी है। झांसी को 25 बसें आवंटित होनी हैं, जो बतौर सिटी बस चलेंगी। इससे तिपहिया वाहनों द्वारा फैलाए जा रहे वायु प्रदूषण से भी लोगों को निजात मिलेगी। साथ ही कम किराये में आम नागरिक भी सुविधा से सफर कर सकेंगे और जाम सहित कई समस्याओं से भी उन्हें टकराना नहीं पडे़गा। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय के अनुसार इलेक्ट्रिक बसें सिटी सेक्टर में चलाई जाएंगी, जो 50 सीट वाली होंगी। बसों की खरीद एवं आवंटन प्रक्रिया के दौरान प्रस्ताव मांगा जाएगा, जो बनाकर भेजा जाएगा। अभी फिलहाल कोई निर्देश हेड क्वार्टर से नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़, बहराइच रूट की बसों को मिलेगा अस्थाई ब्रेक
रक्षाबंधन पर्व पर कानपुर, लखनऊ रूट पर बसों की कमी आडे़ आने नहीं दी जाएगी। चालकों की कमी की समस्या से जूझ रहे रोडवेज ने प्रतापगढ़, बहराइच, इलाहाबाद जैसे मार्गों पर चलनी वाली बसों को पर्व पर अस्थाई रूप से ब्रेक देने की योजना बनाई है, ताकि कानपुर, लखनऊ, दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों के लिए पर्याप्त संख्या में चालक उपलब्ध रहें। त्योहार पर 60 से अधिक अतिरिक्त बसें रोडवेज चलाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि डबल ड्यूटी रेस्ट में चालकों को आठ घंटे आराम भी मिलेगा। इसके तहत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें