फरार हत्यारोपी गिरफ्तार
झांसी। रक्सा पुलिस ने हत्याकांड में फरार चल रहे ईनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के गिरफ्तार न होने पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था।
15 मई को थाना रक्सा स्थित गेवरा गांव निवासी मोहर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर ली थी। इस घटना में आरोपी चंदन घटना के बाद से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने पंद्रह हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। शुक्रवार को रक्सा प्रभारी निरीक्षक रुपकृष्ण त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ दबिश देकर कोटखेरा नहर के पास से आरोपी को दबोच लिया।